August 14, 2026 21:53:55

पंजाब सरकार द्वारा स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 27 प्रतिष्ठित हस्तियों को ‘पंजाब सरकार प्रमाण-पत्र-2026’ से किया जाएगा सम्मानित

Aug14,2026 | Meenu Galhotra | Chandigarh

स्वतंत्रता दिवस के ऐतिहासिक अवसर पर पंजाब सरकार द्वारा प्रदेश का नाम रोशन करने वाली 27 प्रतिष्ठित हस्तियों को विभिन्न क्षेत्रों में उनके उल्लेखनीय योगदान और समर्पित सेवाओं के सम्मानस्वरूप ‘पंजाब सरकार प्रमाण-पत्र-2026’ से विशेष रूप से सम्मानित किया जाएगा।
पंजाब सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में महत्वपूर्ण योगदान देने वाली इन हस्तियों में बहादुरी के लिए श्री जगदेव सिंह; समाज सेवा के क्षेत्र में श्री इंद्रजीत सिंह, श्री सुरिंदर जगत, श्रीमती सुनीता कपूर, श्री सुखदीप सिंह ढिल्लों, श्री अवतार सिंह मान, डॉ. उपिंदर सिंह घई, श्री जसवीर सिंह, श्री जतिंदर सिंह, श्री विनोद कुमार, श्री अवतार सिंह, श्री प्रदीप कुमार और श्री निर्मल सिंह शामिल हैं।
साहित्य के क्षेत्र में अपनी लेखनी के माध्यम से विशिष्ट पहचान बनाने वाले कहानीकार श्री मेहर मलिक और श्री बेअंत सिंह बाजवा, लेखक श्री संजीव सैनी, श्री बाज सिंह और श्रीमती प्रेमलता, जबकि कवि एवं लेखक डॉ. मोहम्मद अय्यूब खान को भी इस सम्मान से नवाजा जाएगा।
इसके अलावा, कला के क्षेत्र में श्रीमती सतवीर कौर तथा कला एवं हैंड एम्ब्रॉयडरी क्राफ्ट के लिए श्रीमती परमजीत कौर कपूर; चिकित्सा एवं व्यवसाय विशेषज्ञता के क्षेत्र में डॉ. परमिंदर सिंह, श्री कमलजीत सिंह, श्रीमती कांता और श्री अशोक कुमार; तथा विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में नई मिसालें कायम करने के लिए श्री तलविंदर सिंह और श्री सुखराज भुल्लर को भी ‘पंजाब सरकार प्रमाण-पत्र-2026’ से सम्मानित किया जाएगा।
-------------

Punjab-Government-To-Honour-27-Eminent-Personalities-With-State-Award-2026-On-Independence-Day


About Us


PunjabAMPM is an English, Hindi and Punjabi language news paper as well as web portal. Since its launch, PunjabAMPM has created a niche for itself for true and fast reporting among its readers in India.

Meenu Galhotra (Editor)

We are Social


Address


PunjabAMPM
House no 3, street no 1, New Aggar Nagar, behind mediways hospital, Ferozepur road Ludhiana 141001
Mobile: +91 98769 60522
Email: punjabampm0161@gmail.com

Copyright Punjab AMPM | 2023
Website by: Webhead